सरकार ने प्रदेश में लागू किया धर्मांतरण कानून- बीजेपी ने किया स्वागत

सरकार ने प्रदेश में लागू किया धर्मांतरण कानून- बीजेपी ने किया स्वागत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से राज्य में धर्मांतरण कानून लागू कर दिया गया है। कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले के बाद धर्मांतरण कानून को लागू करने का भारतीय जनता पार्टी द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया है।

सोमवार को उत्तराखंड की सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से राज्य में धर्मांतरण कानून लागू कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी में धामी सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत करते हुए इस कानून के फायदों को जनता तक पहुंचाने की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा गया है कि पार्टी के प्रवक्ता राज्य भर के जिलों में वार्ता करते हुए प्रदेश में लागू किए गए धर्मांतरण कानून के फैसले के फायदे आम जनता को बताएंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से लागू किया गया धर्मांतरण कानून का फैसला सभी लोगों के पक्ष में है, इसलिए साधु संतों के साथ राज्य की आम जनता भी सरकार के धर्मांतरण कानून का स्वागत करते हुए इसकी जमकर तारीफ कर रही है।

epmty
epmty
Top