नाजिरा में गरजी प्रियंका- बोली- भाजपा ने जानवरों तक को बेच दिया

नाजिरा में गरजी प्रियंका- बोली- भाजपा ने जानवरों तक को बेच दिया

गुवाहटी। असम के नाजिरा में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर एक के बाद एक कई प्रहार किये। उन्होंने कहा कि जमीन और रिफाईनरियों को तो छोड़िये, भाजपा ने चिड़ियाघर के जानवरों तक को अपने अरबपति मित्रों को दे दिया है।

असम दौरे के पहले दिन आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जोरहट के बाद नाजिरा में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत असम की धरती की जय, फसलों की जय, ब्रहमपुत्र की जय, चाय बगानों की जय, तमोल पान की जय, बीहू त्यौहार की जय, जनजातियों की जय, असम की सभी भाषाओं की जय से की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी वायदे किये थे, उनको तोड़ने का काम किया जा रहा है। भाजपा ने अपने खरबपति मित्रों के लिए असम की जमीन देने का ओर्डिनेंस निकाला था। इसके लिए अरबमित्रों को न तो किसी लाईसेंस की आवश्यकता थी और न ही किसी फोरमिलिटी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भूमि अधिग्रहण कानून लाई, जिसके बाद लोगों की जमीन बच सकी। भाजपा सिर्फ अपने अरबपति मित्रों के लिए कार्य कर रही है। उद्योग, जमीन यहां तक कि चिड़ियाघर से जानवर भी बेचे जा रहे हैं। चिड़ियाघर से दो ब्लेक पेंथर उद्योपगति मित्र के बेटे के पास जामनगर भेजे जा रहे हैं। असम की रिफाईनरी को भी बेचा जा रहा है। खरबपति मित्रों को लूट की इजाजत दी जा रही है। भाजपा ने क्या किया- भाजपा ने सिर्फ राजनीति और राजनीति की है। कभी भाजपा असम के लोगों के दुख में शामिल नहीं हुई। उनकी मदद नहीं की। विकास नहीं किया। बाढ़ आई, तो भाजपाई कहीं दिखाई नहीं दिये। आज भी वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। असम के लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने बच्चों को अनेक संघर्षों का सामना करके इसलिए पढ़ाते हैं, ताकि वे कामयाब बन सके और वे संघर्ष उन्हें न झेलने पड़े, जो आपने झेले हैं। लेकिन आज वे पढ़े-लिखे बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं। 3 लाख सरकारी पद खाली हैं, उन्हें पर भर्ती नहीं की जा रही है। प्रियंका ने कहा कि यूपी में उन्हें हर रोज अनुभव होता है कि भाजपा नौजवानों के साथ धोखा कर रही है। नौजवान कहते हैं कि परीक्षा दी, सिलेक्शन हुआ, फिर भी नौकरी नहीं मिली। असम के लोगों को बाहर जाकर काम करना पड़ता है, जहां उन्हें भाजपा विचारधारा के लोगों से अपमानित होना पड़ता है। टी ट्राईब्स को वायदे अनुसार दिहाड़ी नहीं दी गई। चुनाव के बाद वे किस हालत में हैं, कोई पूछने नहीं आया। अब आदिवासियों की जमीन हड़पने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार असम में गरीबी बढ़ रही है। असम के हथकरघा उद्योग को बर्बाद कर दिया गया है। घमासो तक को बाहर से मंगाना पड़ता है। महंगाई आसमान छू रही है। महिलाओं के पास घर में भोजन पकाने के लिए गैस तक नहीं है, क्योंकि गैस के दाम इतने बढ़ा दिये कि वह आम आदमी के बूते से बाहर की बात हो गई है।




उन्होंने कहा कि मैं आपसे दिल की बात कहने के लिए आयी हूं। असम की सम्पत्ति आपकी है। संस्कृति, धरती, उपलब्धियां सब आपकी हैं। इनको सुरक्षित रखना आपकी जिम्मेदारी है। नेता आयेंगे, जायेंगे, भाषण देते रहेंगे। उन्हें उनके वायदों पर खरा उतारना आपकी जिम्मेदारी है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने कई महीनों तक नेताओं को असम में लोगों के बीच भेजा, उनकी समस्याओं को समझा। इसके बाद कांग्रेस पांच गारंटी लेकर आई है। ये न तो कोरा आश्वासन है और न वायदा है, यह गारंटी है, जिसे कांग्रेस की सरकार बनी तो हर हाल में पूरा किया जायेगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पहली गारंटी यह है कि हम असम के लोगों को रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि पांच लाख लोगों को रोजगार दिया जायेगा। दूसरी गारंटी यह है कि किसी भी हालत में असम में सीएए को लागू नहीं होने दिया जायेगा। तीसरी गारंटी यह है कि किसी भी हालत में असम की संस्कृति पर आंच नहीं आने दी जायेगी। चैथी गारंटी यह है कि आपको असमिया सीएम मिलेगा। हर माह 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। पांचवीं गारंटी है कि चाय जनजाति की महिलाओं की दिहाड़ी हर हाल में 365 रुपये होगी और महिलाओं को प्रत्येक माह दो हजार रुपये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जब वोट डालने के लिए जाएं, तो मेरी बातों को याद रखें। यह वोट आपकी और आपके बच्चों की मजबूती के लिए होगी।














epmty
epmty
Top