गर्लफ्रेंड के घर पकड़े गए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिया राजनीति के ब्रेक

गर्लफ्रेंड के घर पकड़े गए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिया राजनीति के ब्रेक

गांधीनगर। वैवाहिक जीवन को लेकर चल रहे विवादों और गर्लफ्रेंड के घर पकडे जाने के संबंध में सुर्खियां बटोर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा है कि वह कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति से ब्रेक ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्म पत्नी के ऊपर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके चलते गुजरात की राजनीति अब एक बार फिर से गरमा गई है।

शुक्रवार को गुजरात के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय माधव सिंह सोलंकी के बेटे 69 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने आज कहा है कि वह कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति से ब्रेक ले रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता की ओर से अपनी पत्नी के ऊपर भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि वह अपनी पहली पत्नी से जो उन्हें केवल बदनाम करने का प्रयास कर रही है, उससे तलाक मिलने की इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी की रूचि केवल उनकी धन संपत्ति को लेकर है।

जब वह कोरोना संक्रमण के चलते गंभीर रूप से बीमार हो गए थे तो उनकी पत्नी यह सोच रही थी कि किसी तरह मेरी मौत हो जाए। उन्होंने कहा है कि उनका अपनी पत्नी के साथ पिछले 15 साल से कोई संबंध नहीं है। हालांकि वैवाहिक विवाद हर जगह होते हैं। परंतु वह अपने घर के मामले में सार्वजनिक तौर पर कुछ भी नहीं कहना चाहते थे। लेकिन विवश होने पर अब इस बारे में मुझे चर्चा करनी पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1992 से सक्रिय राजनीति में है और इस दौरान केंद्रीय मंत्री से लेकर पार्टी के प्रदेश प्रमुख पद पर रहकर काम किया है। अब उनके विरोधी निजी बातों को उछालकर उनके 30 साल के राजनीतिक कैरियर को समाप्त करने की साजिश रच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय माधव सिंह सोलंकी के 69 वर्षीय बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को हाल ही में कथित तौर पर उनकी पत्नी रेशमा सोलंकी ने हाल ही में उन्हें उनकी प्रेमिका के घर पर जाते समय पकड़ा था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी के गृह नगर आनंद की इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था और वह अच्छी खासी चर्चा में रहा था।

epmty
epmty
Top