पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री की पुत्रवधू BJP में हुई शामिल- डिप्टी चीफ....

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री की पुत्रवधू BJP में हुई शामिल- डिप्टी चीफ....

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत चल रहे भर्ती अभियान के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री की पुत्रवधू भगवा चोला धारण करते हुए भाजपा में शामिल हो गई है। डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुत्रवधू को बीजेपी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मुंबई स्थित दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज सिंह पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी का पटका पहनकर पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुत्र वधू को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण कराई है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीतिक दलों में चल रही आया राम गया राम की राजनीति के अंतर्गत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की निष्ठा डांवाडोल हो रही है। जिसके चलते नफे नुकसान का गुणा-भाग कर वह अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं।

सबसे अधिक नेताओं का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की तरफ है जो केंद्र में सत्तारूढ़ होने के साथ-साथ इस समय देश के कई राज्यों में अपनी सरकार चल रही है।

epmty
epmty
Top