मुलायम सिंह के जन्मदिन पर पूर्व MP ने बांटी रजाइयां- लिया पदचिन्हों...

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर पूर्व MP ने बांटी रजाइयां- लिया पदचिन्हों...

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर आयोजित की गई विचार गोष्ठी में नेताजी को याद करते हुए सपाईयों द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। नेताजी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हुए पूर्व सांसद की ओर से गरीबों के बीच रजाइयां वितरित की गई।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित दफ्तर पर पार्टी के संस्थापक, संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित की गई विचार गोष्ठी में जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा है कि धरतीपुत्र एवं नेताजी के नाम से विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जीवन संघर्ष समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष और सेवा की प्रेरणा देता है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। पूर्व सांसद कादिर राणा ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव को किसानों मजदूरों युवाओं महिलाओं वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला सच्चे संघर्ष का प्रतीक नेता बताते हुए उनके संघर्ष को जीवन में अपनाने की अपील की।


पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर अपने निवास पर सैकड़ो गरीबों एवं बेवाओं को रजाइयां वितरित कर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जनता के हित में किए गए कार्यों एवं विचारों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। सभी को उनके पदचिन्हों पर चलकर जनता के हित में कार्य करने होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, ब्रजराज सैनी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला महासचिव गोल्डी अहलावत, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र पंवार नीतू, शमशेर मलिक, सुरेश प्रजापति, अमलेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, रमेश चंद शर्मा, विपिन चौधरी एडवोकेट, सत्यवीर प्रजापति, सत्यदेव शर्मा, पंकज सैनी, प्रवीण अवाना, आशीष त्यागी, मीर हसन, फिरोज अख्तर, पप्पू वसीम राणा, नदीम राणा मुखिया, नावेद रंगरेज सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top