पूर्व विधायक की पुत्री ने थामा कांग्रेस का दामन

पूर्व विधायक की पुत्री ने थामा कांग्रेस का दामन

हापुड़। बसपा के पूर्व विधायक की बेटी ने हापुड नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पाला बदल लिया है, वह कांग्रेस में शामिल हो गई है।

गौरतलब है कि हापुड नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बसपा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की पुत्री मानवी ने बसपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है। आज कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस का ऐलान किया। पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह की पुत्री मानवी कांग्रेस के टिकट पर हापुड़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेगी।

epmty
epmty
Top