AAP छोड़कर हाथी पर चढ़े पूर्व मंत्री को नहीं मिला आनंद- अब हुए भगवाई

AAP छोड़कर हाथी पर चढ़े पूर्व मंत्री को नहीं मिला आनंद- अब हुए भगवाई

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हाथी पर चढ़े पूर्व मंत्री को बसपा में भी आनंद नहीं मिल सका है। जिसके चलते पूर्व मंत्री आज पत्नी के साथ बीजेपी का दामन थामते हुए भगवाई हो गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार से इसी साल के अप्रैल महीने में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद को हाथी पर सवार होने के बाद भी आनंद नहीं मिल सका है। जिसके चलते हाथी की सवारी छोड़कर नीचे उतरे पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद आज अपनी पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने राजधानी दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन चुनाव में औंधे मुंह गिरने के बाद पूर्व मंत्री को बसपा में अपना भविष्य दिखाई नहीं दिया। जिसके चलते वह आज पत्नी समय भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top