पत्नी के साथ पूर्व DGP ने थामा BJP का दामन- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक....

पत्नी के साथ पूर्व DGP ने थामा BJP का दामन- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक....

लखनऊ। लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत देशभर में चल रहे चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के डीजीपी रहे विजय कुमार भी खुद को सत्ताधारी पार्टी के साथ जाने से नहीं रोक पाए हैं। पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हुए पूर्व डीजीपी को डिप्टी चीफ मिनिस्टर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी रहे विजय कुमार अपनी पत्नी अनुपमा के साथ उत्तर प्रदेश एवं केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में विपक्षी दलों के कई अन्य नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बृजेश पाठक ने भाजपा में शामिल हुए पूर्व डीजीपी और उनकी पत्नी समेत अन्य सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

epmty
epmty
Top