पूर्व रक्षामंत्री ने लिया राजनीति से सन्यास

पूर्व रक्षामंत्री ने लिया राजनीति से सन्यास

नई दिल्ली। देश के पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी ने औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा है कि कांग्रेस के बगैर देश से मोदी सरकार को हटाया जाना संभव नहीं है। मोदी सरकार को हटाने के लिए कांग्रेस का साथ जरूरी है।

बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। गांधी परिवार के बेहद ही नजदीकी रहे पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटोनी ने कहा है कि कांग्रेस के बगैर देश की मौजूदा मोदी सरकार को हटाया नहीं जा सकता है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देश से मोदी सरकार को हटाने के लिए कांग्रेस का साथ होना जरूरी है।

गौरतलब है कि पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने पिछले महीने ही राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस आलाकमान को लिखे गए लेटर में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए कहा था कि अब वह सक्रिय राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं। वह राज्यसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे और इस महीने अप्रैल में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह अपने गृह राज्य केरल वापस चले जाएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री की ओर से आज सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा के बाद अब उनके 52 साल के राजनैतिक जीवन का सफर खत्म हो गया है।

epmty
epmty
Top