पूर्व सीएम के बेटे ने छोड़ा हाथ का साथ- दिया सभी पदों से इस्तीफा

पूर्व सीएम के बेटे ने छोड़ा हाथ का साथ- दिया सभी पदों से इस्तीफा

नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री एवं केरल के मुख्यमंत्री रहे एके एंटनी के बेटे अनिल कुमार एंटनी ने कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़ते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस को टाटा बाय-बाय करते हुए बाहर गए अनिल कुमार एंटनी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मैंने कांग्रेस में अपनी सभी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है।

बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के मुख्यमंत्री रहे एके एंटनी के बेटे अनिल कुमार एंटनी ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। ट्विटर हैंडल पर किए ट्वीट में कांग्रेस छोड़कर बाहर गए अनिल एंटनी ने कहा है कि मैंने कांग्रेस में अपनी सभी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि बोलने की आजादी के लिए लड़ने वालों द्वारा ट्वीट को वापस लेने के लिए कहना असहिष्णुता है। मैंने ऐसा करने से मना कर दिया।

देश के रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी के बेटे और केपीसीसी डिजिटल मीडिया सेल के संयोजक अनिल एंटनी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारतीय संस्थानों द्वारा बीबीसी के दृष्टिकोण को प्राथमिकता देना बहुत ही खतरनाक चलन है।उल्लेखनीय है कि गुजरात में हुए दंगों से संबंधित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया दा मोदी क्वेश्चन से जुड़े विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंट्री ने पार्टी स्टैंड के विरुद्ध जाकर अलग रुख अपनाया था।

epmty
epmty
Top