पूर्व CM ने दिया नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा- अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

पूर्व CM ने दिया नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा- अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष के पद पर इस्तीफा दे दिया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी अब 71 वर्षीय विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह को सौंपी गई है।

बृहस्पतिवार को अचानक से हुए एक बड़े उलटफेर के अंतर्गत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्टी हाईकमान की ओर से अब नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी 71 वर्षीय विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह को सौंपी गई है जो मौजूदा समय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष बनाए गए गोविंद सिंह राज्य में कांग्रेस के ऐसे एकमात्र विधायक हैं जो लगातार चुनाव जीतकर सातवीं इस बार प्रदेश विधानसभा में पहुंचे हैं।

उधर बताया जा रहा है कि कांग्रेस का अध्यक्ष होने की वजह से कमलनाथ के ऊपर आगामी चुनाव को देखते हुए जिम्मेदारियों का बोझ इकट्ठा हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनके पास डबल जिम्मेदारियां हो गई थी।

नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमलनाथ का आगामी चुनाव पर पूरा फोकस रह सकेगा।

epmty
epmty
Top