नहीं रहे पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल- कई बड़े नेताओं ने दी अंतिम विदाई

नहीं रहे पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल- कई बड़े नेताओं ने दी अंतिम विदाई

पंजाब। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल जो कि पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सुखबीर सिंह बादल और मनप्रीत बादल ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को अंतिम बार गले लगाकर उन्हें मुखाग्नि दी। प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित कई नेता पहुंचे । 95 साल के प्रकाश सिंह बादल का निधन मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे मोहाली के अस्पताल में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल को सांस की तकलीफ थी जिस कारण उन्हें यहां भर्ती कराया गया था।

epmty
epmty
Top