पूर्व मुख्यमंत्री ने खोल दिया अपनी अलग पार्टी का दफ्तर-भाजपा संग लडेंगे चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री ने खोल दिया अपनी अलग पार्टी का दफ्तर-भाजपा संग लडेंगे चुनाव

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी अलग पार्टी पंजाब लोग कांग्रेस की विधिवत लांचिंग करते हुए पार्टी का दफ्तर भी खोल दिया है। नए दफ्तर का उद्घाटन करने के लिए खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और राज्य में अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने का ऐलान कर दिया है।

सोमवार को पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की लांचिंग हो गई है। चंडीगढ़ में स्थापित किए गए पंजाब लोक कांग्रेस के नए दफ्तर का उद्घाटन करने के लिए खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 9 डी स्थित पार्टी के दफ्तर पर पहुंचे। दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के भीतर अगले साल होने वाला विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ने का एलान कर दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात गृह मंत्री अमित शाह से की है, हालांकि अभी सीटों को लेकर भाजपा के साथ उनका समझौता होना बाकी है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में अगले साल फरवरी के बाद विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इस दौरान आयोजित की गई प्रेसवार्ता में मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हमारा मुख्य उद्देश्य पंजाब के भीतर विधानसभा चुनाव जीतना है। उन्होंने हुंकार भरी है कि हम भाजपा के साथ मिलकर राज्य विधानसभा का चुनाव जीतेंगे। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी के दफ्तर का उद्घाटन करने से पूर्व वाहे गुरु जी का आशीर्वाद लिया।



epmty
epmty
Top