फिरोजाबाद: BJP के धनगर ने दर्ज की तगड़ी जीत

टूंडला। जनपद फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभास सीट पर प्रो. एसपी सिंह बघेल चुनाव जीते थे। आगरा लोकसभा सीट से प्रो. एसपी सिंह बघेल ने चुनाव में जीत हासिल की थी। इसलिये यह सीट रिक्त हो गयी थी। उपचुनाव के चुनावी नतीजे में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर ने बसपा के संजीव कुमार चक को हराया है।
बता दें कि टूंडला विधानासभा सीट से उपचुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस से स्नेहलता बबली, सपा से महाराज सिंह धनगर, बसपा से संजीव कुमार चक, भाजपा से प्रेमपाल सिंह धनगर, चुनावी रण में उतरे थे। इसके अतिरिक्त भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी से भगवान सिंह, मौलिक अधिकार पाटी से धर्मवीर भारती, जन अधिकार पार्टी से अशोक कुमार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेन्द्र धनगर, परिवर्तन समाज पार्टी से सतीश कुमार और निर्दलीय सचिन कुमार मायकल, कमल किशोर, अवनेश बाब, दीपकुमार, डॉ. मिथलेश कुमार है।
बता दें कि टूंडला विधानसभा सीट पर सन् 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी राकेश बाबा, तीसरे नंबर पर सपा के शिव सिंह रहे थे। प्रो. एसपी सिंह बघेल को जीत जाने के बाद योगी सरकार ने उनको कैबिनेट मंत्री का ईनाम दिया था। उसके बाद भाजपा ने आगरा लोकसभा सीट से प्रो. एसपी सिंह बघेल को टिकट देकर चुनावी रण में उतारा था। इसलिये टूंडला विधानसभा सीट रिक्त हो गयी थी। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आगरा लोकसभा सीट से जीत हासिल कर भाजपा के वायदे पर खरे उतरे थे।