फिरोज को मिली बड़ी जिम्मेदारी- लोगों ने दी शुभकामनाएं

फिरोज को मिली बड़ी जिम्मेदारी- लोगों ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। मुगल ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सहसंयोजक सोशल मीडिया (स्टेट कॉ-कॉडिनेटर) राजस्थान की जिम्मेदारी फिरोज मुगल को नियुक्ति कर दी गई है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी।

गौरतलब है कि पाली जिले के घाणेराव निवासी फिरोज मुगल को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रभारी नज़र अहमद फरीदी की अनुशंसा पर सोशल मीडिया का प्रदेश सहसंयोजक (स्टेट कॉ-कॉडिनेटर) राजस्थान नियुक्त किया है।

नियुक्ति मिलने के बाद फिरोज मुगल ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खडगे, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान आबिद कागजी, सोशल मीडिया अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रभारी नज़र अहमद फरीदी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित तमाम राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

ऑल इंडिया रेल्वे अजमेर मंडल ऑफिस सुप्रिडेंट यासीन खांन सिलावट, आर इ एस अय्यूब खांन जई, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जोधपुर सद्दीक पठान, नर्सिंग ऑफिसर इंसाफ़ खांन एम डी एम अस्पताल जोधपुर, राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालूदास बैरागी, न्यूज़ रिपोर्टर पाली सिकंदर खांन, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आजाद मिर्जा सहित प्रदेश के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने मुगल को दी बधाई।



Next Story
epmty
epmty
Top