ताजमहल में चुनाव प्रचार करने पर सपा प्रत्याशी के खिलाफ FIR

ताजमहल में चुनाव प्रचार करने पर सपा प्रत्याशी के खिलाफ FIR

आगरा। ईद के दिन ताजमहल में चुनाव प्रचार करने पर जिला प्रशासन ने सपा की मेयर प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

गौरतलब है कि आगरा नगर निगम में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी जूही प्रकाश ईद के दिन आगरा के ताजमहल के रॉयल गेट पर खड़े होकर नमाज पढ़ कर लौट रहे लोगों से वोट की अपील कर रही थी। उस समय मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आजाद सिंह ने लाल टोपी लगा रखी थी और एक के गले में सपा का पटका भी पड़ा हुआ था।

बताया जाता है कि ताज सुरक्षा में तैनात एसीपी सैयद अरीब अहमद ने उन्हें इस पर टोका भी था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब जिला प्रशासन ने आगरा के थाना ताजगंज में लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा धारा (188) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (171 एच) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top