आखिर समाजवादी पार्टी महिला सभा को मिल ही गई नई अध्यक्ष

आखिर समाजवादी पार्टी महिला सभा को मिल ही गई नई अध्यक्ष

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की इजाजत के बाद सपा महिला सभा की नई अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा महिला सभा की नई प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिली स्वीकृति के बाद रीबू श्रीवास्तव को समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस मनोनयन की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भी भेजी है।

epmty
epmty
Top