किसानों का दिल्ली कूच आंदोलन- निकाला ट्रैक्टर मार्च- टोल कराएं फ्री

किसानों का दिल्ली कूच आंदोलन- निकाला ट्रैक्टर मार्च- टोल कराएं फ्री

अंबाला। एमएसपी पर गारंटी समेत तकरीबन दर्जन मांगों को लेकर दिल्ली कूच आंदोलन कर रहे किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस दौरान हरियाणा में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया है। उधर पंजाब के किसानों ने राज्य में खुले टोल प्लाजा पर कब्जा करते हुए वहां से गुजर रहे वाहनों को बगैर टोल टैक्स के ही निकालना शुरू कर रखा है।

शनिवार को किसानों के आंदोलन में कूदे पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने 2 दिन के लिए पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर कब्जा करते हुए वहां से गुजर रहे वाहनों को बिना टोल टैक्स दिए ही जाने का स्वर्ण अवसर उपलब्ध कराया है।

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं बरनाला में भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल सिंह ढिल्लों के घर के बाहर किशोर ने किसानों ने तंबू गडकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की तरफ से तहसील मुख्यालय पर ट्रैक्टर मार्च निकाले जा रहे हैं। उधर किसान मजदूर संघर्ष समिति के कोऑर्डिनेटर सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार चाहे तो अध्यादेश लाकर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दे सकती है।

epmty
epmty
Top