किसानों का दिल्ली कूच- किसान नेता घर में किये नजरबंद- पुलिस का पहरा

किसानों का दिल्ली कूच- किसान नेता घर में किये नजरबंद- पुलिस का पहरा

बुलंदशहर। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुलाए गए भारत बैंड के आह्वान के मददेनजर कानून व्यवस्था को सुचारू बनाने में लगी पुलिस और प्रशासन द्वारा प्रमुख किसान नेताओं को घरों के भीतर ही नजर बंद कर दिया गया है। किसान नेताओं के घरों के बाहर अपना डेरा डालते हुए पुलिस वहां पर पहरा दे रही है।

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आज 16 फरवरी को बुलाएं गए भारत बंद के आह्वान के चलते पुलिस और प्रशासन द्वारा किसान नेताओं की गतिविधियों को थामें रखने के लिए उन्हें उनके घरों के भीतर ही बंद कर दिया गया है।


बुलंदशहर के सिकंदराबाद में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्नू अधाना को देर रात पुलिस द्वारा उनके घर के भीतर नजर बंद कर दिया है। बिन्नू ने शुक्रवार को किसानों के साथ दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था।

उधर भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से भी पंजाब के किसानों के समर्थन में आज शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे अलीगढ़ जनपद के गभाना टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान किया गया था। लेकिन इससे पहले ही खुर्जा जंक्शन पुलिस ने जिला अध्यक्ष सूबे सिंह डागर को उनके घर के भीतर नजर बंद करते हुए बाहर अपना डेरा जमा लिया है।

epmty
epmty
Top