आर पार के मूड में किसान- दिल्ली कूच के बाद 16 को भारत बंद का आह्वान

आर पार के मूड में किसान- दिल्ली कूच के बाद 16 को भारत बंद का आह्वान

चंडीगढ़। केंद्र सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई के मूड में आए किसानों की ओर से अब 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान कर दिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठनों की ओर से 13 फरवरी को पहले ही दिल्ली कूच का ऐलान किया जा चुका है।

रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के ऐलान की तैयारियों के बीच अब आगामी 16 फरवरी को किसान संगठनों की ओर से भारत बंद का आह्वान कर दिया गया है।

उधर हरियाणा सरकार ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। किसानों के राजधानी कूच को विफल करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा की सीमाएं को पूरी तरह से सील करते हुए ज्यादा से ज्यादा तादाद में बॉर्डर पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

इस बीच पंजाब के किसानों की ओर से ऐलान किया गया है कि वह 10000 ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवार होकर दिल्ली जाने के लिए हरियाणा के भीतर दाखिल होंगे।

किसानों ने हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाने के लिए शंभू बॉर्डर, डबवाली एवं खनोरी बॉर्डर को चुना है, जिसके चलते सक्रिय हुई सरकार की ओर से इन तीनों ही बॉर्डर पर सीलिंग की कार्यवाही कर दी गई है।

epmty
epmty
Top