धैर्य के साथ हक़ की लड़ाई लड़ी हैं किसानों ने- रालोद

धैर्य के साथ हक़ की लड़ाई लड़ी हैं किसानों ने- रालोद
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। रालोद ने अपने सोशल मीडिया ट्वीटर अकाउंट ट्वीट करते हुए कहा कि देश के किसानों ने हम सबको सिखा दिया कि धैर्य के साथ हक़ की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है। किसान भाइयों के हौसले, साहस, जज़्बे और बलिदान को दिल से सलाम। लोकतंत्र के जीवंत उदाहरण, 'किसान आंदोलन' को आज 1 साल पुरे हो गए। किसान भाईयों के ऐतिहासिक आंदोलन ने गर्मी-सर्दी, बरसात-तूफ़ान के साथ अनेक साज़िशों का भी सामना किया और हिम्मत से डटे रहें। सभी किसान भाईयों को नमन, अपने इस देश में लोकतंत्र को जिंदा रखा। किसानों का आंदोलन अभी भी जारी हैं, अब भी किसान मानने को तैयार नहीं है। अभी भी कई अन्य मुद्दे ऐसे हैं जिनका सरकार की ओर से समाधान कराए जाने की जरूरत है।

रालोद ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपावाले के प्रेरणाश्रोत हिटलर के प्रोपोगेंडा मंत्री कहते थे 'अगर किसी झूठ को 100 बार सच की तरह बोलो, तो वह तथ्य बन जाता है'। भाजपावालें जनता को मूर्ख समझते हैं, कुछ भी बोल दो, दिखा दो जनता तो मान ही लेगी। एक साल, जीत का जश्न भी है और जंग का जज़्बा भी। भाजपा इतनी बेगैरत पार्टी हो चुकी है कि इनके सांसद प्रतियोगिता करवाते तो हैं पर इनामी राशि दिए बिना भाग निकलते हैं। घोटाले में भाजपा नेताओं की निपुणता पर कोई शक नहीं किया जा सकता। देश के हर वर्ग को छलने में माहिर भाजपाइयों का कोई तोड़ नहीं हैं।



epmty
epmty
Top