सत्ता जाते ही नेताओं का कांग्रेस से पलायन- कई नेताओं ने की BJP ज्वाइन

सत्ता जाते ही नेताओं का कांग्रेस से पलायन- कई नेताओं ने की BJP ज्वाइन

जयपुर। सत्ता से बेदखल होते ही कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से पलायन शुरू कर दिया है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए अब भगवाधारी हो गए हैं।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राजधानी स्थित दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में दो पूर्व मंत्रियों समेत आधा दर्जन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेस का हाथ छोड़कर भगवा चोला धारण करने वालों में राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत के करीबी एवं राज्य के कृषि मंत्री रहे लालचंद कटारिया के अलावा पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव भी शामिल है। नागौर के कद्दावर जाट नेता एवं पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा और विजयपाल मिर्धा ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

राजस्थान में डिप्टी चीफ मिनिस्टर सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बेरवा भी कांग्रेस का हाथ झटककर बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों की सूची में शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि उनकी सरकार हर 6 महीने के भीतर राज्य के लोगों को अपने किए काम का लेखा-जोखा देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को चुनौती देते हुए कहा है कि पूर्व मंत्री सामने आकर इस बात को बताएं कि उन्होंने राज्य के लोगों से किया कितने वादे अभी तक पूरे किए हैं।

epmty
epmty
Top