भाजपा सरकारों की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है हर वर्ग: सपा अध्यक्ष

भाजपा सरकारों की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है हर वर्ग: सपा अध्यक्ष

अयोध्या। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आज समाज का हर वर्ग भुगत रहा है।

लखनऊ से आजमगढ़ जाते समय सपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की दोनों ही सरकारों को जब तक सत्ता से हटाया नहीं जायेगा, इनका जनविरोधी रूप से ऐसे ही सामना आता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ किसान विरोधी कानून को निरस्त कराने के लिये एकजुट रहें।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों का अहित किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी। पार्टी हर स्तर से देश की जनता के हित की लड़ाई लड़ती रहेगी। दोनों ही सरकारों ने ऐसा माहौल बना दिया है कि आम आदमी दहशत भरी जिंदगी जी रहा है। उसे लगता है कि यह दोनों ही सरकारें ऐसे ही कृत्यों में लिप्त हैं जिससे आम आदमी का नुकसान हो।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार को सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। इस प्रयास में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर जुट जायें। अयोध्या जिले के विभिन्न स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया गया। सपा के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ।

वार्ता

epmty
epmty
Top