आज भी हैं कुछ कंस जो गरीब जनता के ऊपर कर रहे हैं अत्याचार- भाजपा नेता

आज भी हैं कुछ कंस जो गरीब जनता के ऊपर कर रहे हैं अत्याचार- भाजपा नेता

लोनी। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी और भाजपा नेता ईश्वर मावी शुक्रवार को धामा एनक्लेव राहुल गार्डन में चल रही श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे और कथा व्यास पंडित विद्याधर दास का आशीर्वाद लिया। भागवत कथा में पहुंचने पर कथा के आयोजक परीक्षित कमल देव गोस्वामी व हितांश पंडित ने फूल माला पहनाकर भाजपा नेता ईश्वर मावी का स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा की भागवत कथा सुनने से जीवन में आने वाली हर चुनौती से मुकाबला किया जा सकता है भागवत कथा मनुष्य के जीवन का सार है उन्होंने कहा की आज भी इंसान के रूप में कुछ कंस रूपी दानव मौजूद हैं जो गरीब जनता के ऊपर अत्याचार कर रहे हैं और उन्हें बचाने के लिए कुछ ताकतवर लोग प्रयास कर रहे हैं लेकिन भगवान श्री कृष्ण ऐसे लोगों को भी इनके पाप की सजा देंगे। इस दौरान उन्होंने लोनी की सभी देव तुल्य जनता के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

भागवत कथा में भाजपा पार्षद मांगेराम मावी, अमित धामा, जितेंद्र भाटी, धर्मदेव गोस्वामी, रामा गोस्वामी, अमित गोस्वामी, राकेश पंडित,शुभम पंडित और दिलीप बघेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

epmty
epmty
Top