लो जी मतगणना से पहले ही BJP ने इस राज्य में मान ली अपनी हार

लो जी मतगणना से पहले ही BJP ने इस राज्य में मान ली अपनी हार

नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा एवं मणिपुर में हो रहे विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक राज्य में हार मान ली गई है। जिसके चलते बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि 5 में से 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने में कामयाब होगी।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा है कि आगामी 10 मार्च को होने वाली पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी 5 में से 4 राज्यों में अपनी सरकार बनाने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा है कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की ओर से विकास के जो काम किए हैं, चुनाव परिणामों में जनता उसका बीजेपी को इनाम जरूर देगी। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में से 4 प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पंजाब के भीतर भी हमारी स्थिति में पहले के मुकाबले अच्छा सुधार होने वाला है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अच्छे बहुमत के साथ दोबारा से अपनी सरकार बनाने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा है कि हम उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा के भीतर अपनी सरकार बनाएंगे। उत्तर प्रदेश बहुत ही बड़ा सूबा है और इस प्रदेश में आर्थिक विकास के बहुत बड़े अवसर हैं। लेकिन वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचारियों के हाथों में रहा है, जिसके चलते इस राज्य के भीतर उस समय गुंडागर्दी अपनी चरम सीमा पर थी।

उन्होंने कहा है कि मैं उत्तर प्रदेश के बहुत सारे विधानसभा क्षेत्रों में गया हूं। वहां पर मैंने लोगों के विचार जाने हैं। गोरखपुर और काशी का भी मैंने दौरा किया है। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता को भारतीय जनता पार्टी के ऊपर पूरा भरोसा है। कानून व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा सुधार हुआ है। आज अराजक तत्व जेल के भीतर अपनी दिन गिन रहे हैं और पुलिस का भी अब सम्मान होने लगा है। कानून व्यवस्था की स्थिति अब बहुत अच्छी है।

epmty
epmty
Top