चुनाव परिणाम बिहार से लालू-नीतीश राज की विदाई का साफ संकेत- सुशील

चुनाव परिणाम बिहार से लालू-नीतीश राज की विदाई का साफ संकेत- सुशील

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की शानदार सफलता के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि यह चुनाव परिणाम बिहार से लालू-नीतीश राज की विदाई का साफ संकेत है।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी ने रविवार को जारी बयान में कहा कि इस चुनाव परिणाम ने फिर सिद्ध किया कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किये बिना भी चुनाव जीते जा सकते हैं। यह जीत ब्रांड मोदी पर जनता के विश्वास की विजय है। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए ये चुनाव परिणाम लालू-नीतीश राज की अंतिम विदाई के साफ संकेत हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदलते समय की यह लिखावट पढ़ लेनी चाहिए।

PM मोदी ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार से सहयोगी दल सबसे ज्यादा खुश होंगे। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने मध्यप्रदेश में अपनी औकात देख ली। उसके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2004 से भाजपा सत्ता में है और वहां अपने काम के बल पर पार्टी का पांचवीं बार जनादेश प्राप्त करना एक असाधारण उपलब्धि है।

epmty
epmty
Top