उपचुनाव नतीजों के रुझान का इफेक्ट- बीजेपी अध्यक्ष की प्रेसवार्ता रद्द

उपचुनाव नतीजों के रुझान का इफेक्ट- बीजेपी अध्यक्ष की प्रेसवार्ता रद्द

शामली। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के अलावा जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली और रामपुर विधानसभा सीट की मतगणना के मौजूदा रुझान का इफेक्ट भी दिखाई देने लगा है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है।

बृहस्पतिवार को शामली के जिला मुख्यालय पर होने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की प्रेसवार्ता को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। शामली में होने वाली इस प्रेसवार्ता के माध्यम से मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अपनी कोई बात रखने वाले थे। लेकिन अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस वार्ता को रद्द कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की यह प्रेस वार्ता मैनपुरी लोकसभा सीट के अलावा जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली और रामपुर विधानसभा सीट के चुनाव की मतगणना के मौजूदा रुझान के बाद रद्द की गई है। क्योंकि तीनों ही सीटों की मतगणना में फिलहाल सपा- रालोद एवं आसपा गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के ऊपर भारी पड़ रहा है।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। जबकि रामपुर विधानसभा सीट पर भी गठबंधन उम्मीदवार आगे चल रहा है और खतौली विधानसभा सीट की मतगणना के लगभग आधे सफर को तय करते हुए गठबंधन उम्मीदवार मदन भैया तकरीबन 12 हजार से अधिक वोटों से बीजेपी उम्मीदवार राजकुमारी सैनी के ऊपर अपनी बढ़त बना चुके हैं।

epmty
epmty
Top