पित्र पक्ष का असर-प्रियंका की रैली निरस्त-अक्टूबर में होगी जनसभा

पित्र पक्ष का असर-प्रियंका की रैली निरस्त-अक्टूबर में होगी जनसभा

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता के साथ ले रही है। आगामी 29 अक्टूबर को मेरठ में प्रस्तावित उनकी जनसभा पितृपक्ष की वजह से निरस्त कर दी गई है। अब प्रियंका गांधी वाड्रा अक्टूबर के पहले सप्ताह में क्रांति धरा मेरठ में पश्चिम के चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगी।

वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पूरी गंभीरता के साथ ले रही हैं। जिसके चलते फूंक-फूंक कर कदम रखते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के चलते क्रांति धरा मेरठ के भैसाली मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा की आगामी 29 सितंबर को बड़ी जनसभा होना प्रस्तावित थी। लेकिन 20 सितंबर से आरंभ हुए पितृपक्ष के चलते अब प्रियंका गांधी वाड्रा की उक्त जनसभा को निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे में प्रस्तावित जनसभा अब अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में मेरठ के भैसाली मैदान में होगी। माना जा रहा है कि भैसाली मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा करीब दो लाख लोगों को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रस्तावित जनसभा की तैयारी शुरु हो गई है। इस संबंध में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही गांवों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस रैली में अधिक से अधिक आमजन को जोड़ें। जो कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। उनको विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

दो घंटे मेरठ में रहेंगी प्प्रियंका गांधी वाड्रा मेरठ में दो घंटे रहेंगी। दिल्ली से चलकर वह मेरठ पहुंचेंगी। उसके बाद वह सीधे जनसभा स्थल पर पहुंचेगी। वहां वह जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यू त्यागी ने बताया कि पहले 29 सितंबर को जनसभा प्रस्तावित थी। लेकिन किन्हीं कारणों से इसको निरस्त कर दिया गया है। अब यह जनसभा अक्टूबर में की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनसभा में करीब 3 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी।

epmty
epmty
Top