डाॅ भीमराव ने छुआछूत को किया खत्म- भाईचारा किया कायम- जिलाध्यक्ष प्रमोद

डाॅ भीमराव ने छुआछूत को किया खत्म- भाईचारा किया कायम- जिलाध्यक्ष प्रमोद
  • whatsapp
  • Telegram

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में आज तीन स्थानों पर डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय को लाइटिंग से सजवा कर उनके चित्र पर पुष्प के रूप में श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद कार्यकर्ता कचहरी स्थित डाॅ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां पहुचंकर डाॅ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को माला पहनाई और मोमबत्तियां जलाकर धूमधाम से उनकी जयंती मनाई है।


मुजफ्फरनगर सपा कार्यालय महावीर चौक पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130वी जयंती मनाई गई है। इसी दौरान सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा है कि भाजपा सविधान का खत्म करना चाहती है और हम सविधान को बचाना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने तमाम कार्यकर्ताओं को बाबा भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पुस्तकों को पढ़कर अपने जीवन में उतारना। डाॅ भीमराव अंबेडकर ने ही छुआछूत को खत्म करके आपसी भाईचारा को कायम किया था।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व तमाम कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर कीे जयंती के अवसर पर अपने घरों पर, सार्वजनिक स्थल अथवा डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर दीपक जलाकर उनकी श्रद्धा के साथ नमन किया और संविधान को बचाने की शपथ ली।


इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, जिला महासचिव जिया चैधरी, जिला महासचिव एवं पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व प्रत्याशी गौरव स्वरूप, राकेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, अमरनाथ पाल, बृजेश कुमार, बालेन्द्र आर्य, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता डॉ इसरार अल्वी, नवेद रंगरेज, अरशद मलिक आदि लोग उपस्थित रहे।




  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top