स्कूल भवनों के भगवा रंग पर राजनीति न करें-बोम्मई

स्कूल भवनों के भगवा रंग पर राजनीति न करें-बोम्मई

बेंगलुरु। कनार्टक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्कूल भवनों के भगवा रंग पर राजनीति नहीं करने की अपील की है।

बोम्मई सोमवार को यहां विधान सौधा के सामने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बोल रहे थे। स्कूल भवनों को भगवा रंग से रंगने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज में भगवा रंग है। वे भगवा रंग पर क्यों नाराज हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों का निर्माण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। विवेकानंद एक साधु थे और वे भगवा वस्त्र पहनते थे।

epmty
epmty
Top