बोले जिलाध्यक्ष- भारत जोड़ों यात्रा में 500 लोग बनेंगे प्रदेश यात्री

बोले जिलाध्यक्ष- भारत जोड़ों यात्रा में 500 लोग बनेंगे प्रदेश यात्री

हापुड। भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश इंचार्ज शाकिर अली व आज़म बेग राजस्थान कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के अध्यक्ष ने सयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर सम्बोधित किया।

शाकिर अली ने बताया कि प्रदेश से 4 लाख लोग इस यात्रा में राहुल जी के साथ चलेंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में हर घर से नौजवान इस यात्रा में जुड़ेंगे। आज भाजपा राहुल जी से घबरा गये हैं। हर इंसान इस ऐतिहासिक यात्रा का हिसा बनना चाहता है।

आज़म बेग ने कहा कि यात्रा में सब लोग साथ चलेंगे। इस यात्रा का डंका पूरे विश्व मे बज रहा है। कांग्रेस डर और नफरत को इस देश से मिटा कर ही दम लेगी। ऐजाज़ अहमद अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस ने बताया कि हापुड़ से लगभग 500 लोग प्रदेश यात्री बनेंगे। इस अवसर पर डॉ० कौसर इक़बाक, नवाब अली , जावेद अली, जुनेद अहमद, इफ्तेखार व अमित शर्मा उपस्थित थे।

epmty
epmty
Top