राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ने किया फलों का वितरण

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ने किया फलों का वितरण

मुज़फ्फरनगर। देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 30वी पुण्यतिथि पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, सूचना प्रौद्योगिकी के जनक थे, पंचायती राज के विकेंद्रीकरण व पंचायती राज में युवाओं की सहभागिता हेतु उन्होंने वोट देने के अधिकार को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया था।


शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हम सब युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। वह भारत को विकसित देश बनाने की ओर अग्रसर थे। दुर्भाग्यवश आज ही के दिन एक दुखद हादसे में उनका देहांत हो गया था। हम सब लोग दूरदर्शी नेता के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं। पुण्यतिथि कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष ने जिला चिकित्साधिकारी से अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में वार्ता की और जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में भर्ती मरीज के परिवारों व एंबुलेंस ड्राइवरों को 100 पैकेट फलों का वितरण किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के अतिरिक्त गुफरान काजमी, सतीश शर्मा, अहसन ज़मीर, संजीव शर्मा, धीरज महेश्वरी, राहुल भारद्वाज, अरमान मूनसन, विक्रांत पवांर, महराज जहां उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी लोगों ने मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। तत्पश्चात आज जिलें के वरिष्ठ नेता कस्तूर सिंह स्नेही का भी लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया था। आज उन्हें भी पार्टी ने नेताओं ने कैंप कार्यालय पर सभी ने मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

epmty
epmty
Top