जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव- मुजफ्फरनगर के बाद भाजपा को अब यहां भी मात

जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव- मुजफ्फरनगर के बाद भाजपा को अब यहां भी मात
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

हाथरस। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए राहत पहुंचाने वाले साबित नहीं हुए हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को पटखनी देते हुए जिला पंचायत सदस्य का पद कब्जा लिया है। रालोद प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर जश्न मनाया जा रहा है।

शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी केशव देव चौधरी को विजई घोषित किया गया है। सवेरे कड़े सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच हुई मतों की गिनती में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी केशव देव चौधरी ने अपने मुख्य प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चौधरी रूपेंद्र सिंह को 2500 से भी अधिक वोटों से हराकर भाजपा को जोरदार झटका दिया है। रालोद प्रत्याशी की जीत की घोषणा होते ही पार्टी समर्थकों में जोश फैल गया और उन्होंने विजयी उम्मीदवार केशव देव को फूल माला पहनाकर अपने कंधों पर उठा लिया। जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता जीत हासिल करने वाले केशव देव को पार्टी के दफ्तर तक लेकर गये।

उल्लेखनीय है कि जनपद मुजफ्फरनगर के वार्ड 34 में हुए उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को निराशा हाथ लगी है। हालांकि पार्टी स्तर पर भाजपा का कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा था। लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के कब्जे वाली इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है, उससे भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

epmty
epmty
Top