दिग्विजय रामेश्वर शर्मा के निवास तक पदयात्रा करेंगे

दिग्विजय रामेश्वर शर्मा के निवास तक पदयात्रा करेंगे

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास तक पदयात्रा करेंगे।

दिग्विजय सिंह मिंटो हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के शासकीय निवास तक पदयात्रा कर रामधुन में शामिल होंगे। इस बीच पुलिस प्रशासन द्वारा मिंटो हाल से लेकर श्री शर्मा के निवास तक पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि हिंसा पर अहिंसा की जीत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कॉंग्रेसियों के सामने घुटने टेके। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 'हलुआ पुड़ी' का निमंत्रण धन्यवाद। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि हे भाजपाईयों हे संघियों हमारे साथ बैठ कर रामधुन गाओ और भारतीय संविधान का पालन कर सभी धर्मों का सम्मान करो।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलवार ट्वीट कर कहा हे भाजपाईयों हे संघियों सनातन धर्म का पालन करो। सत्य प्रेम अहिंसा व सद्भावना का पालन करो। हमारे सनातन धर्म का नारा है धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो यही सनातनी परंपरा को महात्मा गांधी ने हमें सिखाया है।

दरअसल हाल ही में भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा था कि इस इलाके में आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ दिए जाएंगे। इसका विरोध करते हुए दिग्विजय सिंह ने रामेश्वर शर्मा को चुनौती देते हुए कहा था कि वे 24 नवंबर को भोपाल में रामेश्वर शर्मा के निवास पर जाएंगे। उन्होंने कहा था कि वे लोग अहिंसक हैं और इसका विरोध अहिंसक तरीके से करते हुए रामधुन करेंगे।



epmty
epmty
Top