दोपहर बाद दीदी को मिली राहत- नंदीग्राम में अब शुभेंदु हुए पीछे

दोपहर बाद दीदी को मिली राहत- नंदीग्राम में अब शुभेंदु हुए पीछे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के लिए नाक की लड़ाई बन गए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में सुबह से दीदी की सांसे अटकाने वाली नंदीग्राम विधानसभा सीट से दोपहर बाद टीएमसी के लिए राहत भरी खबर आई है। सवेरे 8.00 बजे मतगणना शुरू होने से लेकर लगभग 12.40 तक चले रुझानों में आगे रहे भाजपा के शुभेंदु अधिकारी अब सातवें राउंड की गिनती के बाद लगभग 1500 से पीछे रह गए हैं।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के लिए पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव इस बार मूछों की लड़ाई बने हुए हैं। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दोनों दलों की तरफ से ताबड़तोड़ जनसभाएं की गई इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला। सवेरे 8.00 बजे मतगणना आरंभ होने के बाद हॉटसीट बनी नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के रुझानों में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने जैसे ही अपनी बढ़त बनाई तो दोपहर बाद तक भी उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अचानक से सातवां राउंड की मतगणना शुरू हुई तो ममता से आगे दौड लगा रहे शुभेंदु अधिकारी 1500 वोटों से पीछे खिसक गए और ममता बनर्जी आगे निकल गई। जिससे टीएमसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जान में सांस वापस लौट सकी।

epmty
epmty
Top