नहीं मिली मार्च निकालने की अनुमति-राकेश टिकैत ने किया यह ऐलान

नहीं मिली मार्च निकालने की अनुमति-राकेश टिकैत ने किया यह ऐलान

लखीमपुर। तिकुनिया में पिछले साल की तीन अक्टूबर दिन रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के आगमन पर विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर मंडी परिसर में की जा रही महापंचायत के चलते शहर मार्च की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने महापंचायत को समाप्त किए जाने का ऐलान कर दिया है। राकेश टिकैत के इस ऐलान के साथ ही प्रदेश भर के जिला मुख्यालय पर चल रहे धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिए गए हैं।

शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में इकट्ठा होकर मंडी परिसर में 75 घंटे की महापंचायत कर रहे किसानों की ओर से आज जिला प्रशासन से शहर में किसान मार्च निकालने की अनुमति मांगी थी। काफी गहमागहमी के बावजूद प्रशासन की ओर से किसानों को शहर में मार्च निकालने की परमिशन देने से इंकार कर दिया गया।

शहर मार्च की अनुमति नही मिलने से निराश भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने अपराहन तकरीबन 3.00 बजे के बाद महापंचायत की समाप्ति का ऐलान कर दिया।

भाकियू प्रवक्ता के इस ऐलान के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालय पर चल रहे किसानों की महापंचायत ही समाप्त कर दी गई है।

उधर किसानों की 75 घंटे की महापंचायत निश्चित समय के भीतर खत्म हो जाने से पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

epmty
epmty
Top