ऐन वक्त भाजपा छोड़कर गए धर्म सिंह सैनी व स्वामी प्रसाद हारे

ऐन वक्त भाजपा छोड़कर गए धर्म सिंह सैनी व स्वामी प्रसाद हारे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव की मतगणना में इलेक्शन डिक्लेयर होने के एन वक्त भाजपा का त्याग करते हुए कैबिनेट मंत्री पद छोड़कर गए नेताओं को मतदाताओं ने बुरी तरह से नकार दिया है। जनपद सहारनपुर से धर्म सिंह सैनी एवं फाजिलनगर विधानसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से कैबिनेट मंत्री पद का त्याग करते हुए बीजेपी को झटका देकर समाजवादी पार्टी में गए सहारनपुर के धर्म सिंह सैनी एवं स्वामी प्रसाद मौर्य को मतदाताओं ने पूरी तरह से नकार दिया है। दल बदलू समझते हुए मतदाताओं ने दोनों नेताओं को विधानसभा में भेजने लायक नहीं समझा, जिसके चलते सहारनपुर की विधानसभा सीट से धर्म सिंह सैनी और फाजिलनगर विधानसभा सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य विधानसभा का चुनाव हार गए हैं। हालांकि धर्म सिंह सैनी ने मतगणना के अंत तक बीजेपी कैंडिडेट के मुकाबले जमकर लोहा लिया, लेकिन अंत में 400 मतों से हार का मुंह देखने को विवश होना पड़ा।

epmty
epmty
Top