तीन राज्यों में बंपर जीत के बाद भी मोदी सरकार को राज्यसभा में बहुमत नहीं
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के लिए इसे एक विलंबना ही कहा जा सकता है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत के बावजूद उच्च सदन में वह बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं है। क्योंकि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही राज्यसभा के 56 सदस्य रिटायरमेंट के कगार पर है।
केंद्र के साथ देश के कई बड़े राज्यों में सत्ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी को इस कार्यकाल में राज्यसभा के भीतर बहुमत हासिल नहीं हो पाएगा। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली बंपर जीत के बावजूद भाजपा उच्च सदन में अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने की स्थिति में नहीं है।
अगले साल अप्रैल महीने में देश में लोकसभा के चुनाव होने हैं लेकिन उससे पहले ही राज्यसभा के 56 सदस्य रिटायर हो जाएंगे। इनमें से सबसे ज्यादा 30 सदस्य भारतीय जनता पार्टी के हैं, जिसकी राज्यसभा में कुल सदस्य संख्या 239 है और भाजपा 93 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है।
उधर 30 सदस्यों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही कांग्रेस को तेलंगाना में मिली जीत के बाद दो अतिरिक्त सीटें मिल जाएंगी।