राहुल अखिलेश पर डिप्टी CM का तंज-UP के दोनों लड़के अब हो चले हैं कडके

राहुल अखिलेश पर डिप्टी CM का तंज-UP के दोनों लड़के अब हो चले हैं कडके

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं उत्तर प्रदेश में इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी पर अपना तंज करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के यह दोनों लड़के अब बूढ़े हो चले हैं। जब यह दोनों हमें वर्ष 2017 में नहीं रोक पाए तो अभी इस समय चल रही प्रचंड लहर में हमें किस प्रकार रोक पाएंगे।

सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव एवं सांसद राहुल गांधी के ऊपर अपना निशाना साधते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के दोनों लड़के इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर भारी उछल कूद मचा रहे हैं। जबकि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के इन दोनों लड़कों की जोड़ी को उत्तर प्रदेश के लोग देख चुके हैं।

उन्होंने कहा है कि अब यूपी के यह दोनों लड़के बूढ़े हो चुके हैं जो वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आने से नहीं रोक पाए थे तो अब इस समय चल रही प्रचंड लहर में यह दोनों लड़के हमें किस प्रकार रोक पाएंगे।

उन्होंने दावा किया है कि हम उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें इस बार के इलेक्शन में जीतने जा रहे हैं।

डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले को लेकर सरकार की ओर से कड़े कदम उठाए गए हैं और 6 महीने के भीतर फिर से भर्ती परीक्षा करने का आदेश जारी किया गया है।

उन्होंने कहा है कि नकल रोकने की बाबत हम कड़े कानून बनाने का काम कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top