कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाले देवड़ा ने पकड़ा सत्ता का साथ- शिवसेना...

कांग्रेस का हाथ छोड़ने वाले देवड़ा ने पकड़ा सत्ता का साथ- शिवसेना...

मुंबई। सांसद राहुल गांधी की मणिपुर से शुरू होने वाली यात्रा से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले मिलिंद देवड़ा सत्ता का हाथ थामते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना शिंदे में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा औपचारिक रूप से आज शिवसेना में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवाज पर पहुंचे मिलिंद देवड़ा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना शिंदे की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इस मौके पर मौजूद मिलिंद देवड़ा के समर्थकों ने नारा लगाया कि मिलिंद भाई आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से सांसद रहे मिलिंद देवड़ा ने रविवार की सवेरे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर की गई एक पोस्ट के माध्यम से दी थी, जिसमें लिखा गया था आज मेरी राजनीतिक यात्रा के महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है और मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसी के साथ पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल से चला आ रहा रिश्ता समाप्त हो गया है।

epmty
epmty
Top