फिर उठी पश्चिमी UP को अलग राज्य बनाने की मांग- भाजपा नेता आमने-सामने

फिर उठी पश्चिमी UP को अलग राज्य बनाने की मांग- भाजपा नेता आमने-सामने

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य की मांग का मुद्दा एक बार फिर उठने के बाद अब भाजपा के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम आमने-सामने है।

गौरतलब है कि बीते रविवार को मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में मुजफ्फरनगर की लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी हिस्सा लिया था। मंत्री संजीव बालियान ने इस सम्मेलन में बोलते हुए कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक अलग राज्य बन जाना चाहिए तथा मेरठ को पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजधानी बनाया जाए। मंत्री संजीव बालियान ने कहा था कि यहां की आबादी 8 करोड़ है और यहां से हाई कोर्ट की दूरी भी लगभग 750 किलोमीटर पड़ती है ऐसे में उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने बनाए जाने की मांग को जायज ठहराया था।

मंत्री संजीव बालियान के बयान के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग के मुद्दे ने फिर से हवा पकड़ी थी कि मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रह चुके संगीत सोम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अगर अलग राज्य बना तो यह मिनी पाकिस्तान बन जाएगा। संगीत सोम ने कहा है कि आज अगर पश्चिम उत्तर प्रदेश बनता है तो हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। भाजपा के संगीत सोम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग ठीक नहीं है। मैं मंत्री संजीव बालियान के बयान से सहमत नहीं हूं और मैं इसका खुलकर विरोध करता हूं। संगीत सोम यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि संजीव बालियान ने जो ऐसा बयान दिया है वह पार्टी के प्रवक्ता नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य ना बनाकर तो उसे दिल्ली में मिलाया जाए।



epmty
epmty
Top