भारत बंद के समर्थन में निकले डेयरी संचालक समिति के पदाधिकारी रहे नजरबंद

भारत बंद के समर्थन में निकले डेयरी संचालक समिति के पदाधिकारी रहे नजरबंद

सहारनपुर। भारत बंद के समर्थन की तैयारी कर घर से निकल रहे डेयरी संचालक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को पुलिस ने घरों से नहीं निकलने दिया। बाद में गेट पर खड़े पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समिति पदाधिकारियों ने कृषि बिलों को वापिस लिए जाने की मांग की।

मंगलवार को किसान संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा आहूत भारत बंद को समर्थन देने के लिए घर से निकलने की तैयारी कर रहे डेयरी संचालक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को सवेरे से ही चौकसी में लगी पुलिस ने घरों से निकलने नहीं दिया। जिससे डेयरी संचालक संघर्ष समिति के पदाधिकारी अपने घरों में ही नजरबंद रहे। बंद का समय बीतने पर समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने बाहर गेट पर चौकसी में लगे पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें डेयरी संचालकों की व्यथा बताते हुए कृषि कानूनों को किसानों के खिलाफ बताते हुए उन्हें वापिस लिए जाने की मांग की गई हैं।

ज्ञापन में कहा गया हैं कि नये कृषि कानूनों से किसानों की दशा खराब हो जायेगी और वे बडे औद्योगिक घरानों के चंगुल में फंस कर रह जायेंगे। किसानों की मांग मानते हुए कृषि बिलों को वापिस लेकर किसानों की सहमति से नये कानून बनाकर लागू किए जाये। इस मौके पर किये गए प्रदर्शन में अध्यक्ष संजय वालिया, बबलू कश्यप, मोनू चौधरी, पप्पू, राजेश कुमार, राजेश शर्मा, आदेश त्यागी, कुलदीप चौधरी, अंकित, ईनाम, सुरेश गुप्ता, मौहम्मद इरशाद और सेठपाल सैनी आदि शामिल रहे।

epmty
epmty
Top