रोते हुए प्रियंका ने पोंछे सफाई कर्मी की पत्नी के आंसू

रोते हुए प्रियंका ने पोंछे सफाई कर्मी की पत्नी के आंसू

आगरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगरा पुलिस की हिरासत में मरे सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि के घर जाकर उसकी पत्नी और मां से मुलाकात करते समय बुरी तरह से फफक कर रो पड़ी। तकरीबन 50 मिनट तक पीड़ित परिवार के साथ रही प्रियंका को मृतक अरुण की पत्नी सोनम और मां कमला ने रोते हुए पुलिस की बर्बरता की कहानी सुनाई तो प्रियंका की आंखों में आंसू आ गए। प्रियंका ने सोनम का हाथ पकड़कर गले लगाया और उसे मदद की दिलासा दी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगरा पहुंचकर पुलिस हिरासत में मौत का शिकार हुए सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि के घर जाकर मृतक की पत्नी और मां से मुलाकात की। बुधवार की देर रात तकरीबन 11.00 बजे आगरा पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा लगभग 50 मिनट तक मृतक अरुण वाल्मीकि के परिवार के लोगों के साथ रही। इस दौरान और उनकी पत्नी सोनम और उसकी मां कमला ने रोते हुए जब प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस की बर्बरता की कहानी बताई तो उसे सुनकर प्रियंका की आंखों में भी आंसू आ गए। उन्होंने सोनम का हाथ पकड़कर गले लगाया और उसे हर संभव मदद की दिलासा दी। मृतक अरूण के परिवार से मुलाकात करने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अरुण के परिवार के लोगों ने जो बातें मुझसे बताई है, उन्हें सुनकर एकाएक विश्वास नहीं हो रहा है कि इस सदी में भी क्या ऐसी चीजें किसी के साथ हो सकती हैं। वाल्मीकि समाज के तकरीबन डेढ़ दर्जन लोगों को अलग-अलग स्थानों से उठाकर थाने ले जाया गया। जहां उनकी बेरहमी के साथ पिटाई की गई।


अरुण वाल्मीकि की पत्नी सोनम ने बताया कि उनके सामने उनके पति को हाथ पैर बांधकर पीटा गया और एक जानवर की तरह करंट का झटका देते हुए अरुण को यातनाएं दी गई। इसके अलावा सोनम को भी महिला पुलिस कर्मियों के साथ पुरुष पुलिस वालों ने भी पीटा। उन्होंने जो बातें बताई हैं उन्हें सोच कर भी मन बुरी तरह से सिहर उठता है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वह पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवायेगीं। मृतक की पत्नी सोनम भरतपुर की रहने वाली है इसलिए वह आर्थिक मदद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मुलाकात करते हुए सोनम की मदद की गुजारिश करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि ऐसे एयरपोर्ट के उद्घाटन का क्या फायदा जब आप घर में ही सुरक्षित नहीं है।

epmty
epmty
Top