घटेगा कांग्रेस का कुनबा-इस दल में शामिल होंगे 8 एमएलए

घटेगा कांग्रेस का कुनबा-इस दल में शामिल होंगे 8 एमएलए

नई दिल्ली। केंद्र के साथ-साथ देश के कई राज्यों की सत्ता से बाहर हो चुकी कांग्रेस लगातार बगावत का सामना कर रही है। जिसके चलते पिछले काफी समय से पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। अब गोवा कांग्रेस में भी पार्टी को बड़ा झटका लगने की आशाएं बलवती होती दिखाई दे रही है। राज्य के पूर्व सीएम दिगंबर कामत और माइकल लोगो की अगुवाई वाले 8 विधायकों के गुट के अब बीजेपी में शामिल होने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

दरअसल देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को इस समय देश के कई राज्यों में गुटबाजी एवं बगावत का सामना करना पड़ रहा है। पिछले काफी समय से केंद्र के साथ विभिन्न राज्यों की सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस को अब गोवा में भी बड़ा झटका लगने की उम्मीदें लगाई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत एवं माइकल लोगो की अगुवाई वाले 8 विधायकों के गुट का अब पार्टी से मोहभंग होता दिखाई दे रहा है जिसके चलते अब पार्टी के आठ विधायकों का यह गुट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकता है। बीजेपी में शामिल होने विधायकों में केदारनाथ, संकल्प आमोनकर, रूडोल्फ फर्नांडिस और राजेश फलदेसाई आदि विधायकों के नाम लिए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के यह सभी 8 विधायक गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात भी कर चुके हैं। इस बीच भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तनावडे ने कहा है कि कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। परंतु उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस से आने वाले विधायकों की कुल संख्या बताने से इनकार कर दिया है।

epmty
epmty
Top