प्रियंका गांधी की मौजूदगी में भिड़े कांग्रेसी- जमकर हुई मारपीट

प्रियंका गांधी की मौजूदगी में भिड़े कांग्रेसी- जमकर हुई मारपीट

रामपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हाशिये पर टिकी कांग्रेस की चुनावी नैया को पार लगाने की पुरजोर कोशिश कर रही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को गुरुवार को रामपुर में असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनके सामने पार्टी कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गये और जमकर मारपीट की।

दरअसल, प्रियंका विधानसभा चुनाव के प्रचार के सिलसिले में आज रामपुर पहुंची थीं। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह पूर्व सांसद बेगम नूर बानो से मिलने उनके आवास नूरमहल पहुंची। बेगम नूर बानो और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेसी नूर महल परिसर में ही आपस में भिड़ गए और एक दूसरे से खूब मारपीट में। मारपीट के दौरान कांग्रेसियों ने एक दूसरे से खूब अपशब्द भी कहे। मारपीट के मंजर को संभालने के लिए दूसरे कांग्रेसी समझाते बुझाते हुए नजर आए। यही नहीं कवरेज करने गये मीडिया कर्मियों से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की और कैमरा बंद करने का आदेश दिया। इससे पहले प्रियंका ने जिले में पैदल मार्च किया और रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार किया। प्रियंका आज बिलासपुर विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगी। बिलासपुर विधानसभा में उनकी जनसभा के लिए सोमवार की बाजार में व्यवस्था की गई है।

epmty
epmty
Top