महात्मा गांधी का नाम लेना तो आसान , लेकिन उनके रास्ते पर चलना आसान नहीं : सोनिया गांधी

महात्मा गांधी का नाम लेना तो आसान , लेकिन उनके रास्ते पर चलना आसान नहीं : सोनिया गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मंच पर उपस्थित सभी नेतागण दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के , कार्यकर्ता साथियों, भाईयों और बहनों। आज हम सबके लिए एक ऐतिहासिक, एक पवित्र और शुभ दिन है। एक सौ पचास साल पहले आज ही के दिन महात्मा गांधी जी जैसे महापुरुष का भारत की धरती पर जन्म हुआ था। उन्होंने न केवल भारत को, बल्कि पूरी दुनिया को अहिंसा और सत्याग्रह का रास्ता अपनाने की प्रेरणा दी। हम ऐसे महा-मानव की स्मृति बार-बार नमन करते हैं। आज जब हमारा देश और पूरी दुनिया महात्मा गांधी जी की एक सौ पचासवीं जयंती मना रहे हैं, हम सभी को इस बात पर गर्व है कि आज भारत जहां पहुंचा है, गांधी जी के रास्ते पर चल कर पहुंचा है। गांधी जी का नाम लेना तो आसान है, लेकिन उनके रास्ते पर चलना आसान नहीं है....


Next Story
epmty
epmty
Top