कांग्रेस समर्थकों पर हमला, कम से कम आठ घायल

कांग्रेस समर्थकों पर हमला, कम से कम आठ घायल

अगरतला, त्रिपुरा के जी.बी. बाजार इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित खाद्य वितरण कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिसके कारण कम से कम आठ कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। आधाकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस अवसर पर करीब 2500 स्थानीय लोगों के लिए भोजन पकाया गया था, जिसे हमलावरों ने नाले में फेंक दिया। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाने के कारण अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस सिलसिले में मामला दर्ज दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। वहीं, कांग्रेस नेता श्यामल पाल ने आरोप लगाया कि फेस मास्क पहने मोटर बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में इस घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला किया। उन्होंने कहा कि जब वहां पर मौजूद लोग भागने लगे, तो हमलवारों ने आयोजकों की पिटाई शुरू कर दी। इस हमले में तीन महिलाओं सहित कम से कम आठ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने कांग्रेस नेता देबाशीष साहा पर धारदार हथियार से हमला किया, लेकिन वह मौके से भागने में सफल रहे।

पाल ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने 'जय राम' के नारे लगाते हुए सभी खाने-पीने की चीजों को नाले में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि वापस लौटते समय हमलावरों ने शहर के इंद्रनगर में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। कांग्रेस नेता साहा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक द्वारा संचालित एक असामाजिक तत्वों के गिरोह ने इस हमले को अंजाम दिया है। वह इलाके में अपना जनाधार खोने से बौखलाई हुयी हैं। इसी तरह शहर के दक्षिणी हिस्से बधारघाट के भाजपा विधायक मिमी मजूमदार पर कांग्रेस कार्यकर्ता के घर से सोमवार तड़के खाने-पीने का सामान लूटने का आरोप लगा।

epmty
epmty
Top