कांग्रेस का भाजपा को धोबीपाट-उपचुनाव में BJP की जमानत जब्त

कांग्रेस का भाजपा को धोबीपाट-उपचुनाव में BJP की जमानत जब्त

नई दिल्ली। अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और अन्य स्थानों पर हुए उपचुनाव में वनवास झेल रही कांग्रेस ने दमखम दिखाते हुए वर्षों से कई सीटों पर अपना कब्जा जमाए पड़ी भाजपा को किनारे करते हुए कई सीटें जीत ली हैं। इसके अलावा एक संसदीय सीट पर भी वह भाजपा के ऊपर भारी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा को 6103 वोटों से पराजित कर दिया है। इस सीट पर भाजपा की उम्मीदवार तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इतना ही नहीं भाजपा उम्मीदवार अपनी जमानत को बचाने में भी कामयाब नहीं हो सकी है।

मंगलवार को देश के विभिन्न स्थानों पर पिछले दिनों लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिये हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती का काम सवेरे भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू हुआ। शुरुआती रुझान में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस कई सीटों पर आगे चलती रही। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को शुरुआत से ही मुकाबले में नहीं टिकने दिया। हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रोहित ठाकुर निर्दलीय उम्मीदवार चेतन बरागटा को 6103 वोटों से पराजित करते हुए विधानसभा में पहुंच गए हैं। चेतन बरागटा भारतीय जनता पार्टी से बगावत करते हुए चुनावी मैदान में उतरे थे। कहा जा रहा है कि उनकी बगावत के चलते ही भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार नीलम सैराक तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इतना ही नहीं भाजपा उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने लायक भी वोट हासिल नहीं कर सकी है। दरअसल चेतन बरागटा के पिता नरेंद्र बरागटा जुब्बल कोटखाई सीट से भाजपा विधायक थे। लेकिन कोरोना संक्रमण से पीड़ित होने के चलते इसी वर्ष के जून माह में उनकी मृत्यु हो गई। पिता की मौत के बाद रिक्त हुई इस सीट पर चेतन बरागटा इस सीट पर भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन उसने नीलम सैराक को मौका दिया। उधर अक्री विधानसभा सीट से भी कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मंडी लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए उतरी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह आगे चल रही है। यह सीट भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। इस तरह से भाजपा को हिमाचल में करारा झटका लग सकता है। जहां एक तरफ कांग्रेस मंडी लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी से छीनने की तैयारी कर रही है, वही जुब्बल कोटखाई और अक्री सीट भी उसने अपने नाम कर ली है। उधर राजस्थान में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवारों को फिलहाल बढ़त हासिल हुई है। पश्चिम बंगाल में चारों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। उधर बिहार के दारापुर में जनता दल यूनाइटेड से भी ताज छीनता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां पर चल रही मतगणना के नौवें राउंड तक राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अरुण कुमार शाह अपने प्रतिद्वंदी जेडीयू उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए हैं। राजस्थान में बीजेपी के गढ़ धरियावद में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी का गढ बताए जा रहे धरियावद में बीजेपी तीसरे नंबर पर रही है।





epmty
epmty
Top