8 महीने पहले ही कमान संभालने वाले कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

8 महीने पहले ही कमान संभालने वाले कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। 8 महीने पहले ही दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी को ऐन लोकसभा चुनाव के मौके पर झटका देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रह चुके अरविंद सिंह लवली को वर्ष 2023 की 31 अगस्त को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

रविवार को लोकसभा चुनाव- 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी मिल रही है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली हाई कमान द्वारा दिल्ली में किए गए लोकसभा चुनाव के टिकटों के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे हैं। राजधानी दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके अरविंद सिंह लवली को वर्ष 2023 की 31 अगस्त को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा से लेकर पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके अरविंदर सिंह लवली वर्ष 2017 में हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भगवा चोला धारण करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। लेकिन एक साल के भीतर ही उनका भारतीय जनता पार्टी से मन भर गया और उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी करते हुए कहा था कि मैं वैचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी से पूरी तरह फिट नहीं था।

epmty
epmty
Top