हिजाब फैसले पर कांग्रेस MLA के बिगड़े बोल-कह दी इतनी बडी बात

हिजाब फैसले पर कांग्रेस MLA के बिगड़े बोल-कह दी इतनी बडी बात

नई दिल्ली। हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट की ओर से आज सुनाए गए फैसले पर झारखंड से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार चलाने के साथ-साथ अब अदालतों को भी चला रही है। इससे पहले कांग्रेस एमएलए तालिबान की प्रशंसा करते हुए खबरों की सुर्खियां बटोर चुके हैं।

मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा स्कूल कॉलेजों में हिजाब विवाद को लेकर सुनाए गए फैसले के बाद झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अदालत के निर्णय पर नाराजगी जताई है। एमएलए ने आरोप लगाया है कि सरकार चलाने के साथ-साथ भाजपा अदालतों को भी चला रही है। रांची में कांग्रेस एमएलए ने कहा है कि भाजपा बिना वजह समाज में धार्मिक विभाजन पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं अदालत के फैसले पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। लेकिन हालातों को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब भाजपा अदालत भी चला रही है और एक बुरी मिसाल कायम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि जामताड़ा विधानसभा सीट से दो बार के विधायक इरफान अंसारी प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह पहले भी अपनी टिप्पणियों को लेकर सुर्खियां बटोरते हुए विवाद में रह चुके हैं। उन्होंने पिछले साल ही तालिबान की प्रशंसा करते हुए कहा था कि तालिबान ने अमेरिका को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर करके अच्छा काम किया है।

epmty
epmty
Top